Amroha News: सबील-ए-हुसैन लगाकर बुझाई राहगीरों की प्यास
अमरोहा, जुलाई 12 -- Amroha News: अमरोहा। यूनिटी ग्रुप की ओर से शहर के बसावन गंज चौराहा पर सबील-ए-हुसैन का आयोजन किया गया। राहगीरों, मुसाफिरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पिलाकर प्यास बुझाई गई। सबील का उद्देश्य इमाम हुसैन और शोहदाए कर्बला की अजीम क़ुर्बानी और प्यास की याद को ताजा करने के साथ ही इंसानियत, ख़िदमत और भाईचारे का पैग़ाम आम करना रहा। सबील में बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की और शरबत पिया। इस दौरान खुर्शीद हैदर जैदी, डॉ. लाडले रहबर, डॉ. चंदन नकवी, जमाल हैदर नकवी, समर नकवी, वसीम हैदर जैदी, डॉ. शारिक रियाज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.