Amroha News: सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, सितम्बर 26 -- Amroha News: अमरोहा। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के जिलाध्यक्ष अमर कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नमस्ते योजना के तहत नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ईओ को मांग पत्र सौंपा। इसमें पालिका के सभी स्थाई व आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का डेटा नमस्ते योजना के पोर्टल पर अपडेट कराते हुए उनके और उनके परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की गई है। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने, कर्मचारियों को सेवा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने और शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की है। इस दौरान दयाराम वाल्मीकि, देशराज मर्दान, सुरेललाल एडवोकेट, सुनील, संतोष कुमार, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.