Amroha News: सप्ताहभर पहले बना नाला बरसात के दौरान गिरा, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
अमरोहा, अक्टूबर 12 -- Amroha News: सैद नगली में सप्ताहभर पहले बना नाले का कुछ भाग रविवार को बरसात के दौरान गिर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले में गुणवत्ता वाली सामग्री नहीं लगाई गई। बरसात के दौरान पानी का दवाब बढ़ते ही नाला गिर गया। स्थानीय निवासी मोहम्मद अली, जुल्फिकार अहमद, शरीफ अहमद ने बताया कि नाला खुदाई के दौरान भी लापरवाही बरती गई थी। जेसीबी से खुदाई के दौरान नाले के बराबर में लगा बिजली का खंभा तिरछा हो गया था। इसके बाद खंभे को लकड़ी की बल्ली लगाकर छोड़ दिया गया था। मोहल्ले के लोगों के विरोध दर्ज कराने के बाद खंभा ठीक किया गया था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: वाह रे ठेकेदार, नाला निर्माण के लिए कीचड़ में ही डलवा दिया मसाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.