Amroha News: सदर विधायक की निधि से बने यात्री शेड को दोबारा स्थापित कराने की मांग
अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक महबूब अली की निधि से राजकीय इंटर कालेज के सामने बनवाए यात्री शेड को दोबारा उसी जगह पर स्थापित कराने की मांग को लेकर सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल वहाब ने मंगलवार को डीएम को पत्र सौंपा। इसमें पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। सपा नगर अध्यक्ष के मुताबिक यात्री शेड को जनहित में स्थापित कराया गया था। इसे किसने और किस अधिकार से हटाया है, इसकी अभी तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। यात्री शेड चोरी होने के मामले में बीती पांच सितंबर को नगर कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। प्रशासन स्तर से भी पूरे मामले की जांच कर रिर्पोट देने के निर्देश दिए गए हैं। यात्री शेड गिराउ व जर्जर हालत में नहीं था, और इसके बराबर में कोई आबादी नहीं है। लोक माता आहिल्याबाई होलकर समिति के अध्यक्ष नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.