अमरोहा, नवम्बर 3 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र के गांव मंगरौला में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन सोमवार देर शाम भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा वाचिका द्वारा सती माता अनसूया के पावन चरित्र का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। पंडाल जयकारों से गूंज उठा। शिकोहाबाद की प्रसिद्ध कथा वाचिका मोहनी शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति और सतीत्व को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। माता अनसूया के पतिव्रत धर्म में इतनी शक्ति थी कि उन्होंने अपने तपोबल से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश को बालक रूप में परिवर्तित कर पालने में झुला दिया था। उन्होंने कहा कि अटूट भक्ति और सच्चे पतिव्रत में असंभव को संभव करने की शक्ति होती है। कथा के दौरान बांके बिहारी लाल की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कथा के आयोज...