अमरोहा, अगस्त 30 -- Amroha News: थाना सैदनगली क्षेत्र में संभल मार्ग पर शनिवार रत अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के दौरान हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चौकूनी निवासी कौशिक शनिवार देर रात्रि बाइक से सैदनगली से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक एक होटल के निकट पहुंची तो अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल को उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस एवं घायल के परिजन सीएचसी पहुंच गए। थानाअध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ...