Amroha News: सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
अमरोहा, अगस्त 27 -- Amroha News: गजरौला में दिल्ली-लखनऊ नेशनल पर सड़क पार कर रहे फर्रुखाबाद जिले के निवासी युवक की गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के परिजनों को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जिले के गांव सुल्तानपुर निवासी 26 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र प्रमोद कुमार गजरौला में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक फैक्ट्री के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की दिशा से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सूरज की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.