Amroha News: सड़क पार कर रहे ग्रामीण को डीसीएम ने कुचला, दर्दनाक मौत
अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: डिग्री कॉलेज मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से गुस्साए लोगों ने डीसीएम में जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुए बवाल से मौके पर अफरातफरी मच गई और भीड़ जमा होने से सड़क पर जाम के हालात बन गए। लोगों का गुस्सा देख चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुलंदशहर जिले के गुलावटी थाना क्षेत्र के गांव सनौटा निवासी कुंवरजीत (52) पुत्र बाबूलाल नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। शनिवार रात वह अपने भांजे ललित और एक अन्य युवक के साथ बाइक से गजरौला पहुंचा था। डिग्री कॉलेज मार्ग पर ललित ने बाइक सड़क किनारे खड़ी की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.