Amroha News: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी
अमरोहा, जुलाई 30 -- Amroha News: अमरोहा। शहर के गांधी मूर्ति चौराहे से अतरासी तिराहे तक करीब एक किमी लंबाई में सड़क के चौड़ीकरण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। आम लोगों के बाद अब व्यापारी भी इसके विरोध में उतर आए हैं। सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव के विरोध में लामबंद हुए व्यवापारियों की बुधवार को कांग्रेस नेता परवेज आरिफ उर्फ टीटू के आवास पर बैठक हुई। इसमें सड़क चौड़ीकरण से सैकड़ों व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के बेरोजगार होने का मुद्दा उठाते हुए नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने कहा कि शहर को उजाड़ने की पॉलिसी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। नगर पालिका सभासदों से मुद्दे को बोर्ड की बैठक उठाकर प्रस्ताव को निरस्त कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Amroha News: सड़क चौड़ीकरण निरस्त करने की मांग को लेकर चेयरपर्सन को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.