अमरोहा, नवम्बर 9 -- Amroha News: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। सभी लोग दीपावली पर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चार घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग दीपावली पर गाजियाबाद से अपने घर गांव सजना, थाना इंचोलिया, जिला लखीमपुर खीरी जा रहे थे। रविवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही कार यहां नेशनल हाईवे पर पहुंची कि तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। यह भी पढ़ें- यूपी में 3 सड़क हादसों में 13 मौत, कुछ हरिद्वार जा रहे थे, कुछ बिहार, 6 तो जिंदा जल गए कार सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार बुरी...