अमरोहा, अगस्त 23 -- Amroha News: गजरौला में बृजघाट से जल भरकर लौट रहे दो कावंड़ियों को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। तहरीर पुलिस को दी गई है। मुरादाबाद के सूरजनगर मोहल्ला निवासी बंटी व नकुल शनिवार को बृजघाट से जल भरकर वापस लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गजरौला के निकट दोनों कावंड़िए रास्ते के किनारे आराम कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों कावंड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों कावंड़िए घायल हो गए। आसपास के जमा हुए लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...