अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: अमरोहा। राखी फोटो स्टूडियो मामले में जिला पंचायत राज विभाग ने 16 ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है, जबकि ग्राम्य विकास के 21 सचिवों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गई है। उधर, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विरोध दर्ज कराने की बात कही है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में कोई ऐसा नियम नहीं है कि आप केवल रेगुलर फर्म से ही आपूर्ति ले सकते हैं। ग्राम पंचायत कंपाउंड व रेगुलर दोनों से सामग्री की आपूर्ति नियमानुसार ली जा सकती है। साथ ही जब तक ग्राम पंचायत का वाणिज्य कर विभाग में पंजीकरण नहीं होता है, तब तक ग्राम पंचायत किसी भी रेगुलर श्रेणी में पंजीकृत आपूर्तिकर्ता के बिल पर टीडीएस की...