Amroha News: संशोधित आठ बच्चों समेत कुत्तों ने 17 काटे, दहशत
अमरोहा, अक्टूबर 12 -- Amroha News: आवारा कुत्तों की बढ़ती दहशत के बीच शनिवार देर शाम कुत्तों ने आठ बच्चों समेत 17 लोगों को काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। लोगों ने कुत्तों को पकड़वाकर निजात दिलाने की नगर पालिका प्रशासन से मांग की है। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। शनिवार देर शाम मोहल्ला पीरजादा में रास्ते पर जा रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चों पर झपटे कुत्तों ने एक के बाद दूसरे बच्चे पर हमला करते हुए आठ बच्चों को घायल कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर दौड़े लोगों ने बच्चों को कुत्तों से बचाकर उनके घर पहुंचाया। कुत्तों के काटने से हुई बच्चों की हालत देखकर उनके परिजन भी दंग रह गए। परिजन रात में ही बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.