अमरोहा, सितम्बर 27 -- Amroha News: नगर के निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर प्रसव के दौरान महिला-गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला लाल बाग ऊंचा निवासी फैसल ने 27 वर्षीया पत्नी गुलफ्शा को शनिवार दोपहर बाद प्रसव पीड़ा होने पर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान महिला चिकित्सक ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की रीढ़ में तीन इंजेक्शन लगा दिए। कुछ देर बाद गुलफ्शा व गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। ​घटना के बाद हड़कंप मच गया। आरोप है कि महिला चिकित्सक परिजनों को बहला-फुसलाकर मृतका को मुराद...