Amroha News: संभल मार्ग पर हादसे में एचोड़ा कंबोह निवासी युवक की मौत, कोहराम
अमरोहा, सितम्बर 29 -- Amroha News: संभल मार्ग पर रविवार देर शाम सैदनगली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जनपद संभल के थाना एचोड़ा कंबोह निवासी 32 वर्षीय कृपाल पुत्र दयाराम सिंह किसी काम से रविवार देर शाम बाइक से नगर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उझारी के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। कृपाल की मौके पर मौत हो गई। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस द्वारा इस बावत सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कृपाल सिंह खेती-किसानी कर परिवार की गुजर-बसर कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.