Amroha News: श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज का सहसंघ मंगल प्रवेश
अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज का सहसंघ मंगल प्रवेश रविवार को नगर के जैन मंदिर में हुआ। आचार्य का मंगल विहार लखनऊ से दिल्ली के ऋषभ बिहार की ओर चल रहा है। जैन समाज ने भव्य रूप से महाराज का विहार करते हुए जैन मंदिर में ढोल-नगाड़े के साथ मंगल प्रवेश कराया। सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर आचार्य की अगवानी की। आचार्य ने सभी को मंगल आशीर्वाद दिया। महाराज का आहार मैदा मिल गजरौला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास शहरों से आए जैन समाज के लोगों ने भी सहयोग किया। शाम में आचार्य का मंगल विहार जैन मंदिर से दिल्ली की तरफ हुआ। यह भी पढ़ें- Lucknow News: आचार्य सुबल सागर जी का लखनऊ में भव्य मंगल प्रवेश इस दौरान सौरभ जैन, शुभम जैन, किशन चंद्र जैन, तुषार जैन, नवीन जैन, आशीष जैन, राजीव जैन, निधि जैन आदि मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.