अमरोहा, अक्टूबर 12 -- Amroha News: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अमरोहा शहर के प्रसिद्ध श्री वासुदेव तीर्थ स्थल पर रविवार सुबह भव्य आयोजन हुआ। सुबह 9 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना एवं ज्योति प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सुबह करीब 10 बजे मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा अभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पूरा तीर्थ परिसर भक्तिमय हो गया। देर शाम प्रथम नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। शाम लगभग 7:30 बजे आयोजित हवन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इसी कड़ी में मां शारदा जागरण एंड पार्टी, अमरोहा के कलाकारों द्वारा मां का गुणगान किया गया। भजनों की मधुर धुन और तालियों की गड़गड़...