अमरोहा, अक्टूबर 18 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा स्थित शिव मंदिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक सुरेंद्र सिंह भारद्वाज ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रोता भाव-विभोर होकर खुशी से झूम उठे। कथा वाचक ने बताया कि द्वापर में मथुरा देश के दो भाग थे। पहले भाग पर बिष्ट वंश में दो भाई देवक और अग्रसेन हुए। देवक बड़े थे जिनकी इकलौती पुत्री देवकी थी। राजपाट छोटे भाई अग्रसेन को सौंपकर देवक भगवान की भक्ति करने चले गए। अग्रसेन का पुत्र कंस बड़ा ही निर्दयी था, जो पिता को जेल में डालकर खुद राजा बन गया।

मथुरा के राजवंश और कंस का अत्याचार वहीं, दूसरे भाग पर यदुवंश का राज था, जिसके राजा सूरसेन के 10 पुत्र और 5 पुत्रियां थीं। बड़ी पुत्री कुंती हुई जो बाद में पांडु की मां बनीं। ...