अमरोहा, अक्टूबर 4 -- Amroha News: हसनपुर क्षेत्र के गांव बड़ी मिलक सिकरौली में शिव मंदिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार रात कथा व्यास पूनम ने शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया।

शिव पार्वती विवाह का प्रसंग इस दौरान विवाह की झांकी भी प्रस्तुत की गई। प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।कथा व्यास पूनम ने बताया कि पर्वत राज हिमालय की घोर तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं और उन्हें बेटी के रूप में उनके घर में अवतरित होने का वरदान दिया। इसके बाद माता पार्वती हिमालय के घर अवतरित हुईं। बेटी के बड़ी होने पर पर्वतराज को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की अनन्य भक्त थी।

नारद मुनि का आगमन एक दिन पर्वत राज के घर में नारद मुनि पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का ...