Amroha News: श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए विधायक, कथावाचक का आशीर्वाद प्राप्त किया
अमरोहा, अक्टूबर 5 -- Amroha News: नगर स्थित गढ़ी मंदिर में बालयोगी महाराज द्वारा सुनाई जा रही पावन श्रीमद्भागवत कथा में विधायक राजीव तरारा ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। उन्होंने कथा श्रवण कर व्यास गद्दी पर आसीन कथावाचक का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक ने भगवान श्रीकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनके उपदेश मनुष्य को धर्म, सत्य, प्रेम, करुणा एवं सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कथा का श्रवण आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करता है तथा जीवन में सदाचार और सकारात्मक विचारों को अपनाने का संदेश देता है। इस अवसर पर कमल अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.