Amroha News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया
अमरोहा, अक्टूबर 6 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार देर शाम कथा वाचिका पूनम ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया। झांकी भी प्रस्तुत की गईं। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला और महारास का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा वाचिका ने बताया कि श्रीकृष्ण लीला लीलामृत के महारास में जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ। बताया कि जीव और परमात्मा तत्व ब्रह्मा के मिलन को ही महारास कहते हैं। कहा कि जब जीव में अभिमान आता है, तब भगवान से वह दूर हो जाता है। लेकिन, जब कोई भगवान के अनुराग के विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते हैं और दर्शन देते हैं। भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.