Amroha News: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु, झांकियां ने मन मोहा
अमरोहा, नवम्बर 2 -- Amroha News: हसनपुर के गांव मंगरौला में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार शाम कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शिकोहाबाद से पधारीं कथा वाचक मोहिनी शास्त्री ने कृष्ण जन्म और भक्त ध्रुव के चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। कंस के बढ़ते अत्याचार से धरती को मुक्त कराने के लिए ही भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया। जैसे ही कथा में कृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल 'नंद घर आनंद भयो' के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु बधाई गीतों पर झूम उठे। इसके बाद नंदोत्सव मनाया गया। वहीं, भक्त ध्रुव की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मात्र पांच साल की उम्र में दृढ़ संकल्प और सच्ची भक्ति से ध्रुव ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.