अमरोहा, अक्टूबर 2 -- Amroha News: स्थानीय गढ़ी मंदिर धर्मशाला परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को कथा व्यास बाल योगी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण जन्म की झांकी आते ही नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल का जयकारा गूंज उठा। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अन्याय व अधर्म के अंत का प्रतीक है। जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर भी झूमे। बच्चों ने मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संतोष कुमार, केपी यादव, पंकज सिंघल, सचिन कुमार, मोहित गर्ग, कल्पना, कविता, सीमा, सुषमा, श्वेता, अंशुल आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...