Amroha News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजे बाजार, खूब बिक रही कान्हा की ड्रेस
अमरोहा, सितम्बर 2 -- Amroha News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर कान्हा की रंग-बिरंगी पोशाकों से लेकर मुकुट, मोरपंख, बांसुरी और झूलों की भरमार है। पर्व नजदीक आने के साथ ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ भी बढ़ रही है। खासकर छोटे बच्चों को कान्हा के रूप में सजाने के लिए अभिभावक उनकी पसंद की पोशाक खरीद रहे हैं। शहर के इंदिरा चौक के अलावा खाद गुर्जर चौराहा, स्टेशन रोड बस्ती मार्ग आदि बाजार में नन्हे कान्हा के लिए धोती-कुर्ता, पीतांबरी, कुर्ता-धोती सेट और आकर्षक डिजाइन वाली पोशाकें उपलब्ध हैं। पोशाक के साथ मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, माला और कड़े आदि का सेट भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह भी पढ़ें- कान्हा के लिए पोशाक और झूलों से सजे बाजार वहीं लड्डू गोपाल को सजाने के लिए छोटी-छोटी पोशाकें और शृंगार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.