अमरोहा, सितम्बर 5 -- Amroha News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आर्य समाज मंदिर परिसर की यज्ञशाला में यज्ञ आयोजन कर आर्य बंधुओं ने विश्व कल्याण की कामना की। संस्था के मंत्री अभय आर्य ने वेदी का संचालन कर योगीराज श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व की जानकारी दी। सभी को साहसी, संयमी एवं कर्तव्यनिष्ठ बनने का संदेश दिया। उनके उपदेशों एवं विचारों पर चिंतन-मनन कर वैसा ही आचरण करने की अपील की। यज्ञ आचार्य विमल देव अग्निहोत्री के ब्रह्मत्व में प्रारंभ हुआ। ईश्वर से समाज में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, कीर्ति, वैभव, पर्यावरण शुद्धि की कामना की गई। आर्य जनों के सुखमयी एवं मंगलमयी जीवन की कामना भी की गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: खनाव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन विमल देव ने अपने आशीष वचन में सभी यज्ञमानों को आशीर्वाद से अभिसिंचित...