अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी वीरू पुत्र मुखराम सिंह के घर में बुधवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, सोफा सेट समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है। राजस्व विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग गर्मी होने की वजह से इस दौरान पर बरामदे में सो रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...