Amroha News: शिविर में 38 पुलिसकर्मियों की जांच कर दवा दी
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: शहर के मंडी समिति परिसर की रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को वामा वेलनेस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें टाटा-1 एमजी की टीम में शामिल आकाश कुमार, रवि कुमार, आकाश व प्रिंस ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की टीएसएच, थायराइड प्रोफाइल, केएफटी, विटामिन डी, लिपिड प्रोफाइल, एचबीए-1 सी, एलएफटी, विटामिन-बी 12, कैल्शियम, यूरिक एसिड, कॉलेस्ट्रॉल समेत अन्य बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर का 38 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने लाभ उठाया। वामा वेलनेस कैंप में डॉ.हुकुम सिंह, फार्मासिस्ट शांतनु, राहुल कुमार ने होम्योपैथी दवाओं का वितरण कर परामर्श दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.