अमरोहा, अगस्त 7 -- Amroha News: डीपीएस क्रिकेट एकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में नीलकंठ क्रिकेट अकादमी ब्लू ने रेड को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। शिवा चौधरी की शतकीय जीत में अहम साबित हुई। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाते हुए 81 गेंदों में 121 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट अकादमी ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। मध्यक्रम में खेलने उतरे बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया। रेहान व अयान ने 31-31 रन की पारी खेली जबकि आशीष ने 27 रन बनाए। आखिरी ओवरों में सादिक चौधरी ने आक्रामक रूख अपनाते हुए सिर्फ 23 गेंदों पर 43 रन बना दिए। इस तरह पूरी टीम 34.3 ओवर में 217 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ब्लू की ओर से मनीष ने 4.3 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 218 रन के लक्ष्य का पीछा...