अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: शिया इमाम मौलाना डॉ.सैय्यद मोहम्मद सियादत नकवी का सोमवार को 84 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। वह पिछले करीब दो सप्ताह से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इंतकाल की खबर मिलते ही अमरोहा की फिजा गमगीन हो गई। बड़ी संख्या में लोग उनके मोहल्ला शफातपोता स्थित आवास पर जुटने शुरू हो गए। उनके बेटे मौलाना डॉ.अहसन अख्तर सरोश से ताजियत पेश करते हुए मरहूम के लिए मगफिरत की दुआ की। देर रात लगभग 10 बजे आईएम इंटर कॉलेज के मैदान में नमाज-ए-जनाजा हुई, इसके बाद घर के नजदीक ही हुसैनी हॉल में मौलाना को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मौलाना सियादत नकवी का जन्म छह नवंबर 1942 को अमरोहा में हुआ था। वह अपने परिवार की सातवीं ऐसी शख्सियत थे, जिन्हें मोहल्ला शफात पोता स्थित शिया जामा मस्जिद अशरफ-उल-मसाजिद का ...