Amroha News: शिक्षामित्र को पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, फैली दहशत
अमरोहा, सितम्बर 30 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी शिक्षामित्र कुलवीर सिंह चौधरी सोमवार शाम अपने खेत पर गए थे। जैसे ही उन्होंने खेत के पास बाइक रोकी तभी उनके खेत की मेड़ के नजदीक पेड़ पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। शिक्षामित्र बाइक लेकर भाग निकले। गांव में आकर खबर की गई। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तेंदुआ की तलाश की। हालांकि, ग्रामीणों को मौके पर तेंदुआ नहीं मिला। गांव में दहशत फैल गई। दहशत के चलते मंगलवार को कई ग्रामीण खेत पर नहीं गए। बच्चों को भी जंगल जाने से रोक दिया गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर समूह के रूप में हरा आदि लेने पहुंचे। रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि इस बाबत सूचना मिली है। तेंदुए की तलाश कराई जा रही है। तेंदुआ होने की पुष्टि होती है तो पिंजरा लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.