अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवसपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सदर विधायक महबूब अली ने जीएमएस कॉलेज रजबपुर में ध्वजारोहण किया। कहा कि आज हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें अपने वीर शहीदों को याद करना चाहिए, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपनी कुर्बानी दी। कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Hathras News: ग्रामीण अंचल में उल्लासपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवसविद्यालयों में समारोह राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या डॉ.शिक्षा सरदाना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया। कैलसा स्थित हैप्पी हार्ट्स एन इंटरनेशनल प्रीस्कूल के बच्चों ने घर पर रहकर स्वतंत...