Amroha News: शिक्षक विधायक चुनाव : जिले के सात मतदान केंद्रों पर 5814 मतदाता आज करेंगे मतदान
अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: शिक्षक विधायक चुनाव के लिए जिले के सात मतदान केंद्रों पर आज 5814 मतदाता सुबह आठ से शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गुरुवार दोपहर बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियों ने अपनी तैयारियों को परखा। मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। मतदान के मद्देनजर गुरुवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना की गईं। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.नितिन गौड़ ने जिम्मेदार अफसरों को को निर्देशित किया कि मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाए। गौरतल है कि जिले में कुल सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 5814 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आज 23 केंद्रों पर 8592 शिक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.