Amroha News: शिकायत पर जांच के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम
अमरोहा, जुलाई 4 -- Amroha News: नगर पालिका सभासद की शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने शनिवार को स्थानीय रॉयल पैलेस की जांच की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम शैलेष कुमार दुबे स्तर से नायब तहसीलदार अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई टीम ने पैलेस पहुंचकर अभिलेखों का सत्यापन किया। जांच के दौरान फायर विभाग की एनओसी उपलब्ध मिली लेकिन सराय एक्ट के तहत लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। गौरतलब है कि शिकायत में बिना आवश्यक अनुमति के पैलेस संचालन, भवन का स्वीकृत मानचित्र न होने, ध्वनि प्रदूषण और अन्य मानकों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि शिकायत में शामिल सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.