अमरोहा, अक्टूबर 11 -- Amroha News: रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। इस बार शारदीय नवरात्र दस दिन के हैं। 20 अक्टूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी। सुबह होते ही मंदिरों में माता रानी की पूजा अर्चना करने के लिए देवी भक्तों की लंबी कतार लगी रही। देवी भक्तों ने विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। घंटे की ध्वनि और शंखनाद से मंदिर गूंज उठे। देवी भक्तों ने उपवास रखा है। 9 दिन तक नियम संयम से रहते हुए माता रानी का ध्यान करेंगे।आज सुबह घर व मंदिरों में घट स्थापना के बाद अखंड ज्योति जलाई गई। साथ ही मां दुर्गा का श्रृंगार कर उन्हें चोला अर्पण किया गया। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ और कीर्तन हो रहे हैं। वहीं, शनिवार को रात तक मंदिरों में सजावट आ...