Amroha News: शारदीय नवरात्र : चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, चामुंडा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
अमरोहा, अक्टूबर 14 -- Amroha News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को नगर व क्षेत्र के मंदिरों में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। नवरात्र के चलते सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ देखी गई। नगर के सोहरका मार्ग स्थित शक्तिपीठ मां चामुंडा मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। भक्तों ने मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना कर माता को चुनरी, नारियल, फल-फूल और प्रसाद अर्पित किया। मंदिर में ज्योत प्रज्वलित कर माता रानी से सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा। हिंदू मान्यता के अनुसार मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचनाकार और अपनी दिव्य ऊर्जा से संसार को प्रकाश देने वाली देवी माना जाता है। यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि 2026: क्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.