अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: बछरायूं। शादी से लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर दी गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव ईश्वरदेवा निवासी शिवम कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बीती चार जुलाई को वह शरीफपुर शुमाली में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां गांव के ही सुशील उर्फ टिंकू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि लौटते समय राजपाल के मकान के सामने सुशील ने उसे रोक लिया व बाइक की चाबी निकालकर फेंक दी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर छवि धूमिल करने का आरोप इसके बाद कार से पहुंचे आदित्य, आर्यन, रविंद्र, अभिषेक व आशीष समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडि...