Amroha News: शादी से पहले मंगेतर के साथ फरार हुई 17 वर्षीय किशोरी, परिवार में मचा हड़कंप
अमरोहा, अक्टूबर 24 -- Amroha News: शादी से पहले ही परिजनों को चकमा देकर किशोरी मंगेतर के साथ फरार हो गई। शुरुआत में परिजनों ने रिश्तेदारियों में उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थकहार कर शहर कोतवाली पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी और मंगेतर की तलाश शुरू कर दी है। मामला शहर के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां पर एक परिवार रहता है। इस परिवार ने अपनी 17 वर्षीय बेटी का रिश्ता शहर के ही रहने वाले एक परिचित युवक के साथ तय किया था। लड़की के नाबालिग होने की वजह से शादी अगले साल होनी थी। हालांकि, रिश्ता तय होने के बाद किशोरी और युवक के बीच बातचीत होती रहती थी। इसी बीच गुरुवार रात दोनों अचानक घर से लापता हो गए। सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। पहले परिवार ने अपने स्तर पर दोनों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.