अमरोहा, अक्टूबर 9 -- Amroha News: थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की तैयारियों के बीच युवती के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। युवती की शादी 9 नवंबर को होनी थी, लेकिन इससे करीब एक महीने पहले ही वह घर से सोने की झुमकी और 30 हजार रुपये लेकर दूसरे संप्रदाय के प्रेमी के साथ चली गई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता उमरी निवासी युवक के साथ तय किया था। मंगनी और डलिया की रस्म पूरी हो चुकी थी। आगामी 9 नवंबर को बारात आनी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच युवती के गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक सचिन से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। बताया जाता है कि युवती तय किए गए रिश्ते से खुश नहीं थी और उसने मंगेत...