अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: शादी समारोह में घरेलू बातों को लेकर हुई कहासुनी के बाद मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि कुछ लोगों ने बैंक्वेट हॉल में दोनों को घेरकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार शाम नौगावां सादात स्थित एक बैंक्वेट हॉल की है। गांव बीलना निवासी मोहम्मद हम्माद अपनी मां रुखसाना के साथ यहां एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। आरोप है कि घरेलू बातों को लेकर रुखसाना की दावत में मौजूद कुछ महिलाओं से कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर मोहल्ला बुद्ध बाजार निवासी सगे भाई मोहसिन और फैसल गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने रुखसाना और मोहम्मद हम्माद को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से...