Amroha News: शादी के 19 दिन बाद ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
अमरोहा, जुलाई 21 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र में घर से टहलने के लिए निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की 19 दिन पहले ही शादी हुई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सकरथली निवासी 21 वर्षीय कपिल पुत्र घनश्याम सिंह की बीती दो जुलाई को शादी हुई थी। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे वह टहलने के लिए घर से निकला था। टहलते हुए वह क्षेत्र में गांव सलेमपुर गोंसाई के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंच गया। यहां ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हालत में ट्रैक पर पड़ा मिला। जानकारी पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जीआरपी व आरपीएफ ने भी घटना की जानकारी की। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.