अमरोहा, अक्टूबर 25 -- Amroha News: शस्त्र के बिना शास्त्र की रक्षा नहीं हो सकती। आवश्यकता पड़ने पर शस्त्र उठाना भी जरूरी है। महाराजा अग्रसेन का एक ईंट-एक रुपये का संदेश आज भी प्रासंगिक है। इसी सिद्धांत को अपनाकर समाज सशक्त और संगठित बन सकता है। यह बात शुक्रवार देर रात नगर के मैथिली गार्डन में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में अग्रणी रहा है। समाज में एकजुटता और परस्पर सहयोग ही तरक्की का मूल मंत्र है। विशिष्ट अतिथि विधायक बदायूं के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने भी कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नई पीढ़ी को...