अमरोहा, जुलाई 25 -- Amroha News: थाना क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा 11 के छात्र ने बहन के प्रेमी के तानों से तंग आकर फांसी लगाकर सुसाइड किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है। जानकारी के मुताबिक बीती 21 जुलाई को थाना क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा 11 के 20 वर्षीय छात्र का शव गांव से कुछ दूरी पर तालाब किनारे कीकर के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताया गया था। उधर, मृतक के बड़े भाई की ओर से रहरा थाने में तहरीर दी गई। बताया कि उसका बहनोई नोएडा में प्रिंटिंग का काम कर रहा था। उसकी बहन भी बहनोई के साथ रहती थी। इस दौरान राहुल उर्फ घनश्याम ने उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया तथा उसके साथ ...