Amroha News: शराब पीने से मना करने पर कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी
अमरोहा, अक्टूबर 7 -- Amroha News: शराब पीने से मना करने पर पत्नी से हुई अनबन के बाद युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के नजदीकी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक मंगलवार शाम शराब पीकर घर आया। पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया तो युवक अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर निकाल कर नहीं आया तो रात करीब 10 बजे पत्नी कमरे में पहुंची। देखा तो युवक का शव छत के कुंडे में बंधी रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। गांव के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। बुधवार को पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.