अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार देर रात जोया टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस की तीन टीमों द्वारा टोल की तीन लेन पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान लगभग 100 वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। साथ ही पांच वाहनों में प्रेशर हॉर्न तथा 10 वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट पाई गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी 16 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: चेकिंग में 242 वाहनों का चालान, 17. 96 लाख जुर्माना लगाया एसपी लखन सिंह यादव ने शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट का प्रयोग करने, प्रेशर हॉर्...