Amroha News: शराब के नशे में युवक पर लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ हमला
अमरोहा, अगस्त 28 -- Amroha News: अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर में शराब के नशे में धुत युवक ने घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदनगर निवासी नकुल कुमार के मुताबिक 22 अगस्त को उनके पिता राजू घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव का पीतम पुत्र लेखराज शराब के नशे में लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि पीतम ने राजू के साथ गाली-गलौज की और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के जागेश और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख पीतम जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। राजू को मारपीट में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने 22 अगस्त को उनका स्थानीय स्तर पर उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.