Amroha News: शराब की दुकान हटवाने को लेकर किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
अमरोहा, जुलाई 6 -- Amroha News: अमरोहा। मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव कमेलपुर के ग्रामीणों ने गांव में शराब की दुकान हटाने के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हो सका। गांव में सुबह ही 6 बजे शराब की बिक्री शुरु हो जाती है।सोमवार को ग्रामीण एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपना मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। जिसमें कहा कि गांव में धनौरा कमेलपुर मार्ग पर आबादी व शिवमंदिर के पास सरकारी देशी शराब की दुकान है और इस दुकान के आसपास चार कैंटिन संचालित हैं। आरोप है कि सुबह ही 6 बजे शराब की बिक्री शुरु हो जाती है। गांव के युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि शराब की दुकान को हटवाया जाए। प्रदर्शन करने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.