अमरोहा, अक्टूबर 12 -- तेंदुए की मौजूदगी से गांवों में दहशत Amroha News: क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर से मिल्क गौसपुर जाने वाली सड़क पर तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में डर बना हुआ है। लोग खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं, जरूरी काम से सड़क से गुजरने के दौरान सतर्कता बरत रहे हैं। गांव निवासी जाहिद ने बताया कि रविवार शाम वह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखकर वह सतर्क हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ आसपास के खेतों या झाड़ियों में छिपा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मा...