Amroha News: शमशाद हत्याकांड में दो दोषी करार, सजा पर फैसला आज
अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। नशा कराने के बाद चाकू से गोदकर शमशाद की हत्या करने के बाद शव को जंगल में छिपाने से जुड़ी आठ साल पुरानी वारदात में अदालत ने दो लोगों को दोषी करार दिया। इसके बाद जमानत पर जेल से छूटे दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अदालत में सजा के प्रश्न पर गुरुवार यानि आज सुनवाई होगी।चर्चित मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार से जुड़ा था। यहां रहने शमशाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 21 जून 2018 को गांव के ही रहने वाले कासिम और मुनीश उर्फ मदनी धोखे से उसे अपने साथ ले गए थे। दोनों ने हत्या कर शव को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था। मामले में मृतक के भाई जमील ने अगले दिन 22 जून को देहात थाने में अपहरण के आरोप में रिपोर्ट कराई थी। जांच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.