Amroha News: वैन में लगा सीएनजी का सिलेंडर फटा, वैन जलकर राख
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: थाना रहरा क्षेत्र के गांव नानई में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। घेर में खड़ी वैन की बैटरी साफ करते वक्त अचानक उसमें रखा सीएनजी सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे गांव में आवाज सुनाई दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी प्रदीप पुत्र धर्म सिंह शुक्रवार दोपहर अपने घेर में खड़ी वैन की बैटरी साफ कर रहा था। इसी दौरान वैन में लगे सीएनजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। प्रदीप कुछ समझ पाता, इसके पहले ही सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की चपेट में आकर घेर की दीवार भी फट गई और वहां रखी कई प्लास्टिक की कुर्सियां भी जलकर राख हो गईं। वैन देखते ही देखते आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने रोजी-रोटी चलाने के लिए चार दिन पूर्व ही पुरानी वैन खरीदी थी। वह गांव-गांव जाकर वह सब्जी बेचने का का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.