अमरोहा, जुलाई 16 -- Amroha News: निर्माणाधीन पुलिया के बराबर के वैकल्पिक मार्ग पर ट्रक खराब होने के चलते गुरुवार दोपहर गजरौला मार्ग पर जाम लग गया। एंबुलेंस व स्कूल बस जाम में फंस गईं। भीषण गर्मी व तेज धूप में राहगीरों व बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि नहर निर्माण के लिए बनाई जा रही पुलिया पर कार्य धीमी गति से चलने की वजह से आए दिन जाम की समस्या बना हुआ है। दीपपुर गेट के पास गजरौला मार्ग को क्रॉस कर रही नहर पर पिछले कई माह से पुलिया बनाई जा रही है। ट्रैफिक को निर्माणाधीन पुलिया के बगल से रास्ता बनाकर गुजारा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में बड़ा पेड़ आ रहा है, जिससे जब-तक जाम लगा रहता है। लेकिन, गुरुवार को उस समय हालत और भी खस्ता हो गई जब इस मार्ग पर ट्रक खराब हो गया। संकरे रास्ते से होकर वाहन निकले...